पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मेरठ अंचल कार्यालय ने 20 मार्च को सीएसआर गतिविधि के तहत दो विद्यालयों को सहायता प्रदान की। बैंक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, काजीपुर, मेरठ को आरओ सहित एक वाटर कूलर दिया, जबकि बृजमोहन दृष्टिबाधित विद्यालय, लोहियानगर, मेरठ को पांच अलमारियां भेंट कीं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय काजीपुर की प्रधानाध्यापिका सुश्री पुष्पा रानी और बृजमोहन दृष्टिबाधित स्कूल के चेयरमैन श्री अशोक कुमार गुप्ता ने बैंक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के सचिव ज्ञानेंद्र अग्रवाल, ट्रस्टी सचिव धर्मवीर सक्सेना और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। बैंक की ओर से अंचल प्रबंधक कुलदीप सिंह राणा, उप अंचल प्रबंधक शराज कुमार अग्रवाल और सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय पीएनबी प्रेरणा क्लब की मेरठ अंचल की अध्यक्षा इंदु राणा और सदस्या अर्चना चौधरी भी इस अवसर पर मौजूद थीं।

Leave a Reply