आगरा के थाना एकता क्षेत्र में दो युवकों सोनू और बलबीर को बकाया रकम लौटाने के बहाने बुलाकर आरोपी ने अपने 10 अज्ञात साथियों के साथ घेर लिया। दोनों के साथ मारपीट की गई, फिर उन्हें कार में बंधक बनाकर करीब 4 घंटे तक घुमाया गया। आरोप है कि इस दौरान उनके UPI खातों से रकम आरोपी के खाते में ट्रांसफर कराई गई। साथ ही सादे कागज पर हस्ताक्षर और कोई बकाया नहीं होने का वीडियो भी बनवाया गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना एकता पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और यूपीआई ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला इस बात का संकेत भी देता है कि अपराधी अब पारंपरिक लूट से आगे बढ़कर डिजिटल जबरन वसूली की ओर बढ़ रहे हैं। किसी को बहाने से बुलाना, मारपीट कर बंधक बनाना, फिर मोबाइल से बैंकिंग ऐप खुलवाकर रकम ट्रांसफर कराना, यह पैटर्न बेहद खतरनाक है और पुलिस के लिए भी नई चुनौती बनता जा रहा है।

Leave a Reply