DniNews.Live

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल:जलेसर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जलेसर मार्ग पर गढ़ी उदी कट के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फिरोजाबाद की तरफ से आ रही बाइक को अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर नारखी थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। घायल युवक की पहचान अभिषेक (22) पुत्र राजवीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पहचान सचिन (करीब 19 वर्ष) पुत्र राजन सिंह, निवासी सखावतपुर, थाना नारखी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि यदि युवक ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस लगातार वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह देती है, लेकिन अक्सर इसका पालन नहीं किया जाता।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *