औरैया के फंफूद स्टेशन में ट्रेन में चढ़ते समय दरोगा का बैलैंस बिगड़ गया। इसके बाद वह प्लेटफॉर्म पर गिर गए। गिरने से सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई। लोगों ने एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दरोगा बांदा के रहने वाले थे और औरैया के जिला न्यायालय में उनकी तैनाती थी। कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन का फंफूद में स्टॉप नहीं हैं, इसके बावजूद दरोगा ने ट्रेन के थोड़ा धीमा होने पर उसमें चढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने घर वालों को सूचना दी है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… बांदा के रहने वाले दरोगा सूरज बली (48) पुत्र गंगवा की तैनाती औरैया के जिला न्यायालय में थी। वह यहां पर रूम लेकर अकेले रहते थे, जबकि फैमिली बांदा में ही रहती है। सूरज बली आज बांदा जाने के लिए निकले थे। औरैया से बांदा की डायरेक्ट ट्रेन न होने से वह पहले कानपुर जा रहे थे। कानपुर से बांदा के लिए ट्रेन पकड़नी थी। कामाख्या एक्सप्रेस का फंफूद पर ठहराव नहीं है, लेकिन कुछ धीमी होती है। इसी दौरान कई बार लोग उसमें चढ़ जाते हैं। बैलेंस बिगड़ा तो प्लेटफॉर्म पर गिरे दोपहर 12.50 पर जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची और थोड़ी धीमी हुई तो सूरज बली चढ़ने की कोशिश करने लगे। अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर मुंह के बल गिर गए। पास खड़े एक सफाईकर्मी ने उन्हें खींचने की कोशिश की, लेकिन तब क वह गिर गए। गिरने से सूरज बली के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी पहुंचने तक होश में थे सीएचसी पहुंचने तक वह होश में थे। शुरुआती उपचार के बाद डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने मामले की जांच की और घर वालों को सूचना दी। —————— यह खबर भी पढ़ें…. बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया:न खून निकला, न बेहोश हुआ; बुलंदशहर में पैर फिसलने से हादसा बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी गेंद उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

Leave a Reply