कानपुर के बिल्हौर में सिंह वाहिनी मंदिर के बाहर शनिवार को ड्यूटी पर तैनात सिपाही राम नरेश को सांड ने पटक दिया। सिपाही नाले में जा गिरा और घायल हो गया। साथी पुलिसकर्मियों के दौड़ने पर सांड वहां से हट गया। घायल सिपाही का पास के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। इससे पहले गुरुवार को भी इसी सांड ने दर्शन करने आए वकील शुभम श्रीवास्तव के पिता अनिल श्रीवास्तव पर हमला किया था। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। एक दिन पहले वृद्ध श्रद्धालु को किया था घायल
इसी सांड ने गुरुवार शाम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे अधिवक्ता शुभम श्रीवास्तव के पिता अनिल कुमार श्रीवास्तव पर हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अभी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इससे पहले भी मंदिर क्षेत्र में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गौशाला के बाहर घूम रहे ज्यादा मवेशी
मंदिर गेट के सामने नगरपालिका की अस्थायी कान्हा गौशाला बनी है, लेकिन स्थिति यह है कि गौशाला के अंदर से ज्यादा गोवंश बाहर सड़कों और गलियों में घूमते नजर आते हैं। कस्बे के बाजार और मुख्य मार्गों पर भी इनका जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रासलीला में बढ़ी सुरक्षा चिंता स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार सैनी उर्फ बापू ने बताया कि मंदिर परिसर में आठ दिवसीय रासलीला का आयोजन चल रहा है, जिसमें रात के समय सैकड़ों श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में छुट्टा गोवंश बड़ी समस्या बन रहे हैं और व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त लोगों को लगाना पड़ रहा है। प्रशासन से की कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से छुट्टा गोवंश को पकड़कर गौशाला में बंद कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply