एटा के अलीगंज क्षेत्र में शनिवार दोपहर हरसिंगपुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान एक 6 वर्षीय बच्ची भी बाइक पर सवार था। अजीत बच्ची को उसके माता-पिता के पास राजस्थान छोड़ने जा रहा था। देखें 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अलीगंज क्षेत्र के हरसिंगपुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने आ गए, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में कासगंज निवासी 26 वर्षीय अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एटा निवासी 24 वर्षीय श्यामू को भी गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. शिव कुमार राजपूत ने बताया कि अजीत को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि श्यामू शराब के नशे में था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बच्ची भी थी साथ हादसे के समय अजीत के साथ 6 वर्षीय प्राची पुत्री धर्मपाल भी बाइक पर सवार थी। जानकारी के अनुसार, प्राची के माता-पिता राजस्थान में एक भट्टे पर मजदूरी करते हैं और अजीत वहीं मुनीम का काम करता था। वह बच्ची को उसके माता-पिता के पास छोड़ने के लिए राजस्थान जा रहा था। मृतक अजीत के पिता विजयपाल ने बताया कि अजीत की दोपहर करीब 3 बजे ट्रेन थी, जिसके लिए वह घर से निकला था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। कोतवाली अलीगंज के थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर बसपा नेता जुनेद मियां भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply