DniNews.Live

नौबस्ता में गौवंश की गर्दन काट माहौल बिगाड़ने का प्रयास:हिंदू संगठनों का हंगामा, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, संदिग्ध CCTV में कैद

नौबस्ता के हंसपुरम में देर रात अज्ञात ने घर के बाहर बंधे गोवंश को पार्क में लाकर उसकी गर्दन काट कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। सुबह इलाकाई लोगों की नजर पड़ी तो रक्तरंजित गोवंश देखा, कुछ ही देर में इलाके में लोगों की भीड़ जुड़ गई। सूचना पर बजरंग दल और गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गोवंश के शव को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी के पास गड्ढा खुदवा कर दफना दिया। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो तड़के 3:33 मिनट पर एक संदिग्ध कंबल ओढ़ कर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। टहलने निकले लोगों ने पड़ा देखा शव नौबस्ता हंसपुरम निवासी अशोक तिवारी ने बताया कि उनकी पास तीन गौवंश है। शुक्रवार रात गौवंश घर के बाहर बंधे हुए थे। देर रात अज्ञात युवक गौवंश को घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित पार्क में लाकर उसकी गर्दन काट दी। शनिवार सुबह इलाके में रहने वाले ठेकेदार गोपाल सिंह चौहान पार्क में टहलने पहुंचे, जहां पार्क में बने हनुमान व दुर्गा मंदिर के पास रक्तरंजित गोवंश पड़ा मिला। जानकारी पाकर बजरंगदल, विहिप और हिंदू गौरक्षक दल के पदाधिकारियों ने मौके पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि गोवंश की हत्या के बाद उसकी खाल उतार दी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आए दिन गोवंश की हत्या हो रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। माहौल बिगड़ता देख नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर बिना पोस्टमार्टम कराए आनन–फानन में हंसपुरम आवास विकास चौकी के पास शव गोवंश को दफना दिया। गौरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने अल्टीमेटमल दिया कि अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने गोवंश स्वामी अशोक तिवारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *