अमेठी विधानसभा से विधायक महाराजी प्रजापति ने अपने चार साल के कार्यकाल को लेकर दावा किया कि मैंने क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए हैं। उनका कहना है कि बुनियादी सुविधाओं पर फोकस रहा है और आगे सबसे बड़ी जरूरत अस्पताल की है। महाराजी प्रजापति पहली बार विधायक बनी हैं। इससे पहले उनके पति गायत्री प्रजापति इस सीट से विधायक रहे और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने अमेठी विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…
सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगी?
जवाब: मैं अपने काम को 10 में 10 नंबर दूंगी। मैंने लगातार क्षेत्र में काम किया है। सवाल: सबसे बड़ा कार्य कौन सा कराया?
जवाब: मेरी विधायक निधि से लगातार काम कराए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण हुआ है, लाइट लगवाई गई है और जरूरत के हिसाब से हैंडपंप भी लगवाए गए हैं। इसके अलावा भी कई विकास कार्य चल रहे हैं। सवाल: कौन सा कार्य बचा है, जिसे अगले 1 साल में पूरा करेंगी?
जवाब: मेरी प्राथमिकता है कि क्षेत्र में एक बड़ा अस्पताल बने, ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। हमारी विधानसभा में अस्पताल की सबसे ज्यादा जरूरत है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदार हैं?
जवाब: हां, मैं दावेदार हूं। मुझे सवाल: क्या इस बार भी आपको टिकट मिलेगा?
जवाब: मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार भी पार्टी मुझे टिकट देगी। हाल ही में मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सड़कों की मांग भी रखी है।

Leave a Reply