DniNews.Live

कासगंज में दो बाइकों की टक्कर:महिला ने तोड़ा दम, दो लोग गंभीर रूप से घायल

कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र में रतन दुलारे अस्पताल के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के कछला निवासी यूनिस अपनी 28 वर्षीय पत्नी अफसा के साथ बाइक से अलीगढ़ में अपनी रिश्तेदारी जा रहे थे। सोरों थाना क्षेत्र में रतन दुलारे अस्पताल के समीप उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर में यूनिस, उनकी पत्नी अफसा और दूसरी बाइक पर सवार दिलशाद घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अफसा को मृत घोषित कर दिया। यूनिस और दिलशाद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *