DniNews.Live

गाजीपुर के छात्र को कॉलेज के अंदर गोली मारी:DM और SP परिवार से मिले, मां बोली- दोषियों को फांसी या उम्रकैद मिले, प्रिसिंपल पर भी कार्रवाई हो

शनिवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा सैदपुर के रामपुर माझा थाना अंतर्गत धरवां दूबैठा गांव पहुंचे। उन्होंने बीते शुक्रवार को वाराणसी के यूपी कॉलेज में गोली लगने से जान गंवाने वाले छात्र सूर्य प्रताप सिंह उर्फ पवन सिंह के परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। मृतक पवन के पिता ने अपने इकलौते बेटे की हत्या के मामले में न्याय की मांग की। पवन की मां किरण देवी ने रोते हुए इस घटना के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मांग की कि हत्या में शामिल अपराधियों के साथ-साथ कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसमें एनकाउंटर, फांसी या उम्रकैद की सजा शामिल हो, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। एमएलसी विशाल सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लिया है और उन्हीं के निर्देश पर वे सभी पीड़ित परिवार से मिलने आए हैं। एमएलसी ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और उन्हें ₹5 लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान पीड़ित परिवार के घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *