फर्रुखाबाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने शनिवार दोपहर को जिला अस्पताल लोहिया में निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य करा रही फर्म को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बताया कि बिल्डिंग में अभी तक फायर सिस्टम नहीं लगा है और फ्लोरिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने संबंधित फर्म को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह निरीक्षण जिले के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के हालिया दौरे के बाद हुआ है। मंत्री ने अपनी समीक्षा बैठक में अधूरी परियोजनाओं को 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। फर्रुखाबाद शहर के आवास विकास स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए यह क्रिटिकल यूनिट लगभग एक वर्ष से निर्माणाधीन है। शासन-प्रशासन का जोर है कि यह कार्य 31 मार्च तक पूर्ण हो जाए। मंत्री जयवीर सिंह ने यह भी कहा था कि 31 मार्च तक जो कार्य पूर्ण नहीं होगा, उसकी समीक्षा की जाएगी कि आखिर कहां कमी रह गई है। यदि कोई लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने बताया की क्रिटिकल यूनिट का निर्माण दिसंबर 2025 तक पूर्ण होना था। लेकिन इन्होंने 31 मार्च तक की अनुपाती ली है आज 21 मार्च हो गई है, 10 दिन और उनके बच्चे हैं। किसी को मैं आकर देखा गुणवत्ता और जल्दी कार्य खत्म करने के कहां है। इसी में हम लोग भी लगे हैं जल्दी-जल्दी हैंडोवर हो और इसका जनता को लाभ मिल सके। सवाल के जवाब में का की बिल्डिंग में अभी फायर का सिस्टम नहीं लगा है, टाइल्स नहीं लगी है, फ्लोरिंग का काम हो रहा है। जो अभी ऊपर से होना है और उसके बाद नीचे भी होना है। मंत्री जी द्वारा जल्दी कर पूर्ण करने के निर्देश दिए जाने के सवाल पर क निरीक्षण भी किया है लेटर भी देंगे ताकि कर जल्दी पूर्ण हो सके। बताया कि कार्य पूर्ण होते ही अप्रैल में क्रिटिकल यूनिट चालू हो जाएगा।

Leave a Reply