DniNews.Live

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया:राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

ललितपुर जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने विकास भवन परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ईवीएम भंडारण कक्ष में मशीनों को विधानसभावार कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्यालय, स्ट्रांग रूम और ईवीएम वेयरहाउस में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। इस अवसर पर सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह भी उपस्थित रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में आम आदमी पार्टी से हरदयाल सिंह लोधी, बहुजन समाज पार्टी से अनेक सिंह राजपूत, भारतीय जनता पार्टी से महेश कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से जसपाल सिंह, समाजवादी पार्टी से नेपाल सिंह और अपना दल से सोहन लाल निरंजन व दे पटेल शामिल थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *