टाइम, एनर्जी और पैसा… सब बेकार, एक्टर पर भड़कीं महिला:अलीगढ़ में कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हेमंत विरजे, नशे में धुत्त होकर किया बवाल
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अलीगढ़ में महर्षि वाल्मीकि महोत्सव समिति की ओर से मेले का आयोजन किया गया था। इसमें प्रस्तुति देने के लिए मुंबई से फिल्म अभिनेता हेमंत बिरजे को आमंत्रित किया गया था। उनके साथ आयोजकों की 90 हजार रुपए में डील तय हुई थी। रविवार को अभिनेता हेमंत बिरजे अलीगढ़ पहुंचे। कार्यक्रम में जाने से पहले एक्टर ने होटल के कमरे में शराब पी ली। इसके बाद वह समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके बाद आयोजक उन्हें बुलाने के लिए होटल पहुंच गए। वहां पर हेमंत विरजे नशे में थे और वह कार्यक्रम में आने से मना कर दिया। ऐसे में आयोजकों ने उनसे रुपया रिटर्न करने को लेकर कहा तो हेमंत भड़क गए। दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि होटल में हंगामा होने लगा। इसी बीच आयोजकों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एक्टर हेमंत विरजे को अपने साथ थाने ले गई। वहां पर भी अभिनेता और आयोजकों में बहस हुई। हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर अभिनेता को वापस भेज दिया। भाजपा नेता बोले- फ्लाइट छूटने के बाद देर शाम पहुंचे थे अलीगढ़
महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति के संस्थापक और भाजपा नेता संदेश राज ने बताया-अभिनेता हेमंत बिरजे को शनिवार दोपहर 2:40 बजे मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन वह 2:10 पर एयरपोर्ट पहुंचे, जिससे फ्लाइट छूट गई। इसके बाद जब उन्होंने इसकी जानकारी दी तो आयोजकों ने 25 हजार रुपए देकर 4:10 बजे की दूसरी फ्लाइट की टिकट बुक कराई। रविवार सुबह 6:30 बजे वह दिल्ली पहुंचे, फिर अपने तीन दोस्तों के साथ शाम साढ़े 6 बजे नशे की हालत में अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्हें मीनाक्षी पुल स्थित एक होटल में ठहराया गया था। रविवार रात 8 बजे कार्यक्रम था। वहीं से उन्हें कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। रुपए वापस मांगने पर हुआ विवाद
उन्होंने आगे बताया-जब हम लोग अभिनेता हेमंत बिरजे को बुलाने होटल पहुंचे, तो वह नशे की हालत में थे और कार्यक्रम में आने से साफ मना कर दिया। इस पर उनसे दी गई रकम वापस करने की बात कही गई तो वें भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। मामला बढ़ता देख हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अभिनेता को थाने ले गई। हम लोग भी वहां पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर अभिनेता को वापस भेज दिया।
लोगों के इमोशन के साथ खेला: आयोजक महिला
वहीं, इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक आयोजक महिला कह रही हैं-टाइम, एनर्जी और पैसा सब वेस्ट किया। इतना ही नहीं लोगों के इमोशन के साथ भी खेला है। पहले ही बता देते। कौन-सी मूवी में काम किए हो, कैसे फिल्मों में काम करते हो। हीरो हैं भी नहीं, बल्कि फ्लॉप एक्टर हैं। तब भी यह हाल है। इसी बीच एक व्यक्ति कहता है-भाई, मानहानि का केस ठोको, लोगों के भावनाओं से खिलवाड़ किया है।
कई फिल्मों में निभा चुके हैं रोल
अभिनेता हेमंत बिरजे फिल्म ‘एडवेंचर्स ऑफ टार्जन’ में टार्जन की भूमिका निभाकर चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। अलीगढ़ में आयोजित महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेले में उन्हें स्टार कलाकार के रूप में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्हें मंच पर प्रस्तुति देनी थी।
रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा ने बताया-दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आपसी बातचीत के बाद मामले का निपटारा कर दिया गया। इसके बाद अभिनेता को वापस भेज दिया गया। आयोजकों ने अभिनेता पर नशे में अभद्रता करने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। ————————– ये भी पढ़ें- फतेहपुर में सिपाही ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की:फिर लाश के पास बैठा रहा, मां-भाई पर भी किया हमला फतेहपुर में सिपाही बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पिता से पैसे मांगे थे। मना करने पर गुस्से में धक्का देकर गिरा दिया। फिर ईंट से सिर कूचकर मार डाला। आरोपी ने पिता को बचाने आई मां को भी धक्का दिया। भाई और भाभी पर भी हमला किया। हमले में भाई को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद वह शव के पास ही बैठा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/J9HY6TX
Leave a Reply