कुल्हाड़ी से दिव्यांग पर हमला करने वाला गिरफ्तार:2 दिन पूर्व रात्रि 2 बजे आरोपी ने किया था हमला, तलाश में जुटी थी पुलिस
आजमगढ़ के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। 10 अक्टूबर की रात जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते दिव्यांग चिंतामणि विश्वकर्मा के ऊपर रात्रि 2 बजे उनके पड़ोसी शुभम विश्वकर्मा ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इस हमले में चिंतामणि विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आई थी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में आरोपी शुभम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। यह था मामला आजमगढ़ के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में रात्रि 2 बजे विकलांग पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला उस समय किया गया था जब मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव के रहने वाले चिंता विश्वकर्मा जो ट्राई साइकिल से चलते हैं। अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी बीच देर रात्रि सोते समय चिंता विश्वकर्मा के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। चिंता विश्वकर्मा पैर के नीचे तकिया लगाकर सोते थे। और सोते समय चद्दर ओढ़े हुए थे। ऐसे में हमलावर को लगा कि यह उनका सर है। यही कारण है कि सर समझ कर पर पैर हमला किया गया। हमले होते ही चिंता विश्वकर्मा ने चिल्लाना शुरू किया जिसके बाद परिजन जाग गए। परिजनों के जागने पर देखा कि गांव का ही शुभम विश्वकर्मा पुत्र संतोष विश्वकर्मा कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था। परिजनों को देखते ही आरोपी मौके से कुल्हाड़ी फेंक कर फरार हो गया। इसके बाद इस घटना की जानकारी पर जनों ने पुलिस और डायल 112 को दी। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/GhlzBoC
Leave a Reply