DniNews.Live

यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर के होटल में असम की युवती से रेप का प्रयास; बोली- नहाकर निकली, तभी आरोपी ने पकड़ लिया

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक होटल में काम करने वाली युवती से होटल में दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मूलरूप से असम की रहने वाली युवती जीटी रोड स्थित होटल में काम करती है। नजीराबाद पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि गुरुवार शाम वह नहाकर जैसे ही बाहर निकली, बल्ली नाम के युवक ने उसे बदनीयत से पकड़ लिया। छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर भागी और शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज में तकनीकी खाकी के चलते अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल, 160 यात्रियों को नीचे उतारा प्रयागराज एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से अकासा एयरलाइंस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया। इसके बाद विमान में बैठे 160 यात्रियों को उतार दिया गया। इससे एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया। गुस्साए यात्रियों ने एयरलाइंस स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शुक्रवार को मुंबई से दोपहर 3:15 बजे प्रयागराज पहुंची 186 सीट वाली यह फ्लाइट शाम चार बजे उड़ान भरने वाली थी। यात्री बोर्डिंग पूरी कर चुके थे, तभी पायलट को तकनीकी खामी का पता चला। पहले एक घंटे की देरी की घोषणा हुई, लेकिन समस्या ठीक नहीं हुई। एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया तकनीकी कारणों से फ्लाइट निरस्त हुई। सभी यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक टिकट का विकल्प दिया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर गोरखपुर में अगला पहिया उठाकर हवा में उड़ाई बाइक, एक युवक अरेस्ट: बाइक सीज गोरखपुर के पीपीगंज में एक युवक ने बाइक का अगला पहिया उठाकर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर स्टंट किया। किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लोगों ने गोरखपुर पुलिस को टैग करते हुए इस वीडियो को शेयर किया। मामला संज्ञान में आने के बाद पीपीगंज पुलिस ने वीडियो की जांच कराई और स्टंट करने वाले युवक को हिसारत में ले लिया। इतना ही नहीं उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। युवक की पहचान गुलरिहा थाने के अंकुर वर्मा के रूप में हुई है। पढ़े पूरी खबर… सहायक सांख्यिकी व शोध अधिकारी के 929 पदों पर निकली वैकेंसी, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू UPESSC ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी के 929 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 21 अप्रैल से 11 मई तक होंगे, जबकि फॉर्म में सुधार और फीस एडजस्टमेंट 18 मई तक किया जा सकेगा। यह भर्ती राज्य कर, वन, सहकारिता, पशुपालन, स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग समेत कई विभागों में होगी। कुल पदों में 344 अनारक्षित, 211 एससी, 12 एसटी, 300 ओबीसी और 62 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़िए… लखनऊ में महिलाओं ने गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली, छाती पीट-पीटकर रोईं अब हम अपने बच्चों को कैसे पालेंगे? हमको छोड़ कर चले गए अब हम कैसे रहेंगे? अब हम क्या करेंगे? सिलेंडर के मरने के बाद हम कैसे जीएंगे? कुछ इस अंदाज में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। मौजूदा सरकार का विरोध जताया और कहा कि जबसे बीजेपी सरकार आई है तबसे हर चीज के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। लखनऊ के कैसरबाग में सपा के मुख्यालय पर शुक्रवार को महिलाओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान सिलेंडर पर कफन (सफेद चादर) ओढ़ाकर रोईं और मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को फोन कर कहा- काम कर दो, नहीं तो मार देंगे केंद्रीय राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके स्टाफ को किसी अनजान नंबर से कॉल आया। धमकी देने वाले ने कहा- काम कर दो, नहीं तो जयंत चौधरी को जान से मार देंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जयंत चौधरी के असिस्टेंट विश्वेंद्र शाह ने दिल्ली के तुगलक पुलिस से शिकायत की। बताया- 18 मार्च को सुबह 11 बजे मेरे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने पूछा- क्या मैंने वे कागज देखे हैं जो उसने फोन पर भेजे हैं। उसका काम हो जाना चाहिए, वरना मंत्रीजी को मार दूंगा। पूरी खबर पढ़िए

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *