DniNews.Live

बुलेट और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत:बरेली के अलीगंज-सिरौली रोड पर हुआ हादसा, एक अन्य युवक गंभीर घायल

बरेली के अलीगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अलीगंज-सिरौली रोड पर करीब 11 बजे हुआ, जब बुलेट और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ग्राम खैलम देहा जहांगीर निवासी गुलफाम मंसूरी (20) पुत्र अबरार मंसूरी की गंभीर चोटें आईं। वहीं, नूर हसन अंसारी पुत्र नूर मोहम्मद भी घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां गुलफाम की हालत नाजुक देखते हुए परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलीगंज थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों में मचा कोहराम युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *