मेरठ में आसपा कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को लेकर बनाई रणनीति:16 अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पहुंच कर कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

मेरठ में रविवार को आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिला अध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इसका उदेश्य 16 अक्टूबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की रणनीति तय करना रहा। ऐतिहासिक होगा सम्मेलन- चरण सिंह जिला अध्यक्ष चरण सिंह ने बताया कि सम्मेलन में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक में बताया गया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अन्य दलों को छोड़कर सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ता दिखांएगे अपनी ताकत जिला उपाध्यक्ष डॉ सुनील राणा ने कहा कि इस सम्मेलन के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। हमारा परिवार भी बढ़ रहा है, लोग अन्य दलों को छोड़कर हमसे जुडकर हमे और अपने आप को मजबूत कर रहे हैं। ये रहे मौजूद पार्टी कार्यालय पर हुई दस बैछक में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट ब्रजमोहन सिंह, प्रदेश सचिव डॉ. ओमप्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव पाल,जिला उपाध्यक्ष डॉ सुनील राणा, मंडल प्रभारी सुरेंद्र रछौती, युवा मोर्चा अध्यक्ष भीम सिंह, जिला महासचिव फहीम रंगरेज, जिला प्रभारी अजीत चंद्रा, अलीशेर, पार्षद गंगा प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष बाबू तेजवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अनस सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/yAeBZhg