DniNews.Live

शामली में खेत से लौटते किसान पर हमला:लाठी-डंडों से मारपीट, फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में खेत से घर लौट रहे एक किसान पर दो दंबगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित किसान ने उन पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल किसान वंश मलिक ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह सुबह खेत से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहा था। तभी गांव का ही एक दंबग अपने चाचा के साथ लाठी-डंडों और तमंचे से लैस होकर आया। पीड़ित घर की तरफ भागा आरोप है कि दंबगों ने बिना किसी वजह के उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित किसान किसी तरह अपनी जान बचाकर घर की तरफ भागा। इसके बाद कथित तौर पर दंबग उसके घर पहुंच गए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना से डरा-सहमा पीड़ित किसान घायल अवस्था में परिजनों के साथ थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल किसान को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *