आजमगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत सभी सभासदों का जिला कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। मनोनीत हुए सभी सभासदों को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को भी कहा गया। जिससे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर सीटों पर जीत दर्ज कर सके। जिला अध्यक्ष बोले सभी सभासदों में है उत्साह
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष कुमार सिंह का कहना है कि आजमगढ़ के जो भी मनोनीत सभासद है। उन सभी को आज सम्मानित किया गया है। यह सभी मनोनीत सभासद समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। भाजपा उन्हें मनोनीत करके एक संदेश दिया है। लंबे समय से जो भी छोटे कार्यकर्ता कम कर रहे हैं। उन्हें आज सम्मान मिला है। भाजपा ने बड़ा काम किया है। सभी सभासदों में इसको लेकर उत्साह है। और उत्साह और जोश की भावना से यह सभी सभासद काम करेंगे। जो भी सभासद नियुक्त हुए हैं। उन्हें अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र नगर पंचायत में विकास कार्यों की गति देने के साथ-साथ भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। ऐसे में एक बार फिर से सभी को बधाई। 30 सभासद हुए हैं मनोनीत सम्मान समारोह में पहुंचे थे 27
आजमगढ़ जिले में 30 सभासद मनोनीत हुए हैं। जिनमें 27 सभासद ही इस सम्मान समारोह में पहुंचे थे। सम्मानित होने वाले सभासदों में डॉ पूनम सिंह सविता सोनकर श्रीराम भार्गव आजमगढ़ नगर पालिका से हैं। जबकि मुबारकपुर नगर पालिका से अमीर सिंह पटेल, विनोद मौर्य, ध्रुव चौरसिया, हसन नसीम शाह का सम्मान हुआ। जबकि बिलरियागंज से आलोक कुमार गुप्ता उमेश गोंड अमरीश दुबे, श्रवण मोदनवाल और रेखा पासवान को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत मेंहनगर से सुधीर राय, मनदीप सिंह, फूलचंद सरोज को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत महाराजगंज से सुभाष चंद्र जायसवाल भूपेश मिश्रा और गुलाब सिंह को सम्मानित किया गया। जबकि नगर पंचायत जहानागंज से गोपाल मधेशिया, संतोष राय, नगर पंचायत जीयनपुर से पिंकी जायसवाल, दिनेश पाठक, राजेश सिंह, जबकि नगर पंचायत अजमतगढ़ से बजरंगी प्रसाद गुप्ता, राधेश्याम कनौजिया और रेखा सिंह को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में अवनीश चतुर्वेदी पंकज मोदनवाल और सीमा सिंह किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच सके। इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply