मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा खरगजेपुर ग्राम सभा के पास हुआ। गनीमत रही कि कार चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग 8:00 बजे हुई। गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र से एक कार मऊ के रानीपुर की ओर जा रही थी। खरगजेपुर ग्राम सभा के पास अचानक सामने से एक अन्य कार आ गई। सामने से आ रही कार से टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार सर्विस लेन के किनारे लगे तारों के घेरे और खंभों को तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरी और पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बाहर निकल आया। ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक उपचार और सहायता प्रदान की। स्थानीय लोग बोले—सर्विस लेन खतरे से भरी घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्विस लेन पर तेज रफ्तार और मोड़ों पर लापरवाही के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Leave a Reply