मुंह पर तकिया रखकर पत्नी को गोली मारी, खुद सुसाइड:फतेहपुर में अवैध संबंधों के शक में दो मौतें, कमरे में रोती रही 8 माह की बेटी
फतेहपुर में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह दोनों के शव एक तख्त पर लहूलुहान पड़े मिले। कमरे में 8 माह की एक बेटी लगातार रो रही थी। परिजनों ने बताया- पत्नी के अवैध संबंधों के चलते दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। अक्सर मारपीट होती थी। 8 दिन पहले पति ने पत्नी को गांव के किसी युवक से बात करते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया था। इसी के बाद से हत्या की योजना बना रहा था। रात करीब 3 बजे वह पत्नी के कमरे में गया। सोती हुई पत्नी के सीने से मुंह पर ताकिया रखा और ऊपर से सटाकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गोली मारकर खुद का भेजा उड़ा लिया। घटना जिला मुख्यालय से 301 किलोमीटर दूर गाजीपुर थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला पढ़िए…
लम्हेटा गांव निवासी मुकेश निषाद (28) की 6 साल पहले हमीरपुर के जमुना घाट निवासी गुड़िया देवी (26) से शादी हुई थी। दोनों के तीन बेटियां हुईं। मुकेश दिल्ली में परिवार समेत रहता था। वहां पेंटिंग का काम करता था। पिता लाखन निषाद ने बताया- शादी के कुछ दिन बाद ही मुकेश को पता चला कि गुड़िया का चाल-चलन ठीक नहीं है। दोनों में आए दिन विवाद होने लगा। डेढ़ महीने पहले मुकेश कामकाज छोड़कर परिवार समेत गांव आ गया। लाखन ने बताया- रविवार सुबह 5 बजे उन्होंने 8 महीने की छोटी पोती को कमरे में लगातार रोते हुए सुना। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, पर नहीं खुला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो बेटे-बहू के शव लहूलुहान हालत में एक ही तख्त पर पड़े हुए थे। बहू का शव पीठ के बल था तो बेटे का पेट के बल पड़ा हुआ था। कमरे में 8 महीने की पोती जमीन पर पड़ी हुई थी। लगातार रो रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से तमंचा बरामद किया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। किसी ने नहीं सुनी गोली की आवाज
लाखन ने बताया- मैं रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर पशु बाड़े के पास सोने चला गया था। रात में मैंने गोली चलने की कोई आवाज नहीं सुनी। पड़ोसियों ने भी कोई आवाज नहीं सुनी। कमरे में कूलर चल रहा था। मुकेश ने मुंह पर तकिया रख दिया था। शायद इसी में गोली की आवाज दब गई। पड़ोस के युवक से अवैध संबंध की आशंका
पिता लाखन निषाद ने बताया- गुड़िया का गांव के ही एक पड़ोस के युवक से प्रेम संबंध था। इसी के चलते मुकेश कामकाज छोड़कर दिल्ली से गांव आ गया था । 8 दिन पहले उसने गुड़िया को एक युवक से फोन पर आपत्तिजनक बात करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। दोनों में काफी मारपीट हुई थी। 3 बेटियां हुईं अनाथ
लाखन ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी धानू की 30 साल पहले मौत हो गई थी। धानू से एक बेटी कुसुमा है, जिसकी पड़ोसी गांव में शादी हुई है। बेटा मुखलाल भी गांव में रहता है। दूसरी पत्नी सावित्री देवी से 3 बेटे हैं। मुकेश सबसे बड़ा था। बाकी दो बेटे राकेश और नरेश मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। मुकेश के तीन बेटियां दिव्यांशी (5 वर्ष), प्रियांशी (3.5 वर्ष) और तीसरी 8 माह की हैं। माता-पिता की मौत के बाद अब तीनों अनाथ हो गई हैं। लालन-पालन की जिम्मेदारी दादा लाखन पर आ गई है। पुलिस बोली- हर एंगल पर होगी जांच
एसपी अनूप कुमार सिंह और एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया और कहा कि घटना की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी ने बताया- शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पड़ोसी युवक से पूछताछ की जाएगी। ———————————- ये खबर भी पढ़िए… दिन में शादी की, रात में जेवर ले उड़ी दुल्हन:अलीगढ़ में 2 दुल्हनों ने करवा चौथ का व्रत रखा, खाने में दी नशीली दवा अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां दो युवकों की शादी बिहार की रहने वाली लड़कियों से कराई गई। एक ने करवा चौथ से एक दिन पहले मंदिर में शादी की। दूसरे ने करवा चौथ वाले दिन कोर्ट मैरिज की। दोनों दुल्हनों ने करवा चौथ का व्रत रखा। पूरे दिन अपने-अपने ससुराल में रहीं। पढ़िए पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/nFbUw0l
Leave a Reply