DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कार की टक्कर से 5 फीट उछली नर्सिंग छात्रा, VIDEO:गोंडा में सहेली के भाई संग बाइक से स्टेशन जा रही थी

गोंडा में सहेली के भाई के साथ बाइक से जा रही नर्सिंग छात्रा को कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्रा 5 फीट ऊपर उछली। कार की छत से होकर आगे की तरफ गिर पड़ी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, उसकी सहेली के भाई को भी गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार की तलाश कर रही है। मामला शुक्रवार रात का है, लेकिन हादसे का वीडियो शनिवार को सामने आया। मामला छपिया थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… सहेली से मिलने आई थी, लखनऊ से कर रही पढ़ाई
वासुदेव गांव में रहने वाले पूर्व सैनिक रामनारायण ने बताया- उनकी बेटी सिंहासनी नर्सिंग की छात्रा है। वह लखनऊ से पढ़ाई कर रही है। बूढ़ादेवर में रहने वाली अनु गुप्ता (19) भी उसके साथ पढ़ती है। शुक्रवार को अनु अपने भाई कृष्ण गुप्ता (20) के साथ सिंहासनी से मिलने वासुदेव आई थी। मनकापुर स्टेशन से पकड़नी थी ट्रेन
सिंहासनी से मिलने के बाद अनु को मेरा बेटा सिंघेश्वर को बाइक पर ले जा रहा था। दूसरी बाइक पर गांव का एक युवक अनु के भाई कृष्ण को ले जा रहा था। अनु और कृष्ण को मनकापुर स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। मच्छमरवा गांव के पास बेटे सिंघेश्वर की बाइक को कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अनु और सिंघेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को भर्ती कराया गया है। मैंने छपिया थाने में लिखित सूचना दी है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी बाइक सवार 500 मीटर दूर थे
वीडियो में दिख रहा है कि सामने से अनु बाइक से आ रही है। इसी दौरान तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मार देती है। अनु 5 फीट ऊपर उछलकर आगे की तरफ जाकर गिरती है। इसी दौरान कार के बगल से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी गुजरती है। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक सुरक्षित बच गए। वे घटनास्थल से 500 मीटर दूर थे। अनु के सिर में आई गंभीर चोट
बताया जा रहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में हादसा हुआ है। अनु के सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी रोक देता है। छपिया थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया- शिकायत मिली है। सीसीटीवी के आधार पर कार की तलाश की जा रही है। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————— ये खबर भी पढ़िए… यूपी के कारोबारी की हत्या, प्रेमिका से मिलने गया था, हरियाणा के होटल में लड़की संग रुका मथुरा के कारोबारी मारूफ की हरियाणा में हत्या कर दी गई। भाई के मुताबिक, 2 दिन पहले प्रेमिका ने मारूफ को मिलने के लिए फरीदाबाद बुलाया था। दोनों वहां के एक गेस्ट हाउस में मिले। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/5kP0yWl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *