DniNews.Live

गोरखपुर में ईद-उल-फितर पर दिखा उत्साह:नमाज के बाद गले मिलकर दी बधाई, शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया पर्व

गोरखपुर में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह ईद की नमाज के साथ ही पूरे शहर में रौनक बढ़ गई। ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर नमाज अदा की और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। सुबह से ही शहर की ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। तय समय पर नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की गई। नमाज के बाद गले मिलकर दी बधाई नमाज खत्म होते ही ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ‘ईद मुबारक’ कहा। हर तरफ खुशी और अपनापन दिखाई दिया। लोगों ने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। ईद के मौके पर शहर के अलग-अलग मोहल्लों में दिनभर रौनक बनी रही। लोग एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देते रहे। घरों में मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा, जिससे पूरे दिन त्योहार का माहौल बना रहा। बच्चों में दिखा खास उत्साह ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। नए कपड़े पहनकर बच्चे सुबह से ही खुश नजर आए। सेवइयों और अन्य पकवानों का स्वाद लिया, वहीं बड़ों से मिली ईदी ने उनकी खुशी को दोगुना कर दिया। शहर के घरों में सुबह से ही पकवान बनने शुरू हो गए थे। सेवइयों के साथ-साथ अन्य व्यंजन तैयार किए गए। लोगों ने अपने घर आए मेहमानों का स्वागत किया और उन्हें त्योहार की मिठास का एहसास कराया। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम ईद के मौके पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख चौराहों, ईदगाहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। इसके चलते पूरे शहर में शांति व्यवस्था बनी रही और लोगों ने निश्चिंत होकर पर्व मनाया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *