अंबेडकरनगर में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यालयों द्वारा अपलोड की गई आधारभूत सूचनाओं का सत्यापन अब जिलाधिकारी द्वारा गठित तहसील स्तरीय समितियां करेंगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 17 नवंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इन समितियों को सत्यापन के बाद अपनी स्पष्ट आख्या के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इससे पहले, सभी विद्यालयों ने 11 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपनी आधारभूत सूचनाएं अपलोड कर दी थीं। अकबरपुर तहसील के लिए उप जिलाधिकारी नीरज गौतम को अध्यक्ष बनाया गया है। संतोष कुमार तहसीलदार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी अजय जायसवाल और राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव इसके सदस्य नामित किए गए हैं। टांडा तहसील में उप जिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर अध्यक्ष होंगे। निखिलेश कुमार तहसीलदार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी सुशील कुमार और राजकीय विद्युत परिषद इंटर कॉलेज टांडा के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार को सदस्य नामित किया गया है। जलालपुर में उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है। तहसीलदार गरिमा भार्गव, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी जयशंकर चौबे और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर की प्रधानाचार्य आशा वर्मा इसके सदस्य हैं। आलापुर तहसील के लिए उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह अध्यक्ष होंगे। पद्मेश श्रीवास्तव तहसीलदार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी दिलीप वर्मा और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर की प्रधानाचार्य अनुपमा उपाध्याय को सदस्य बनाया गया है। भीटी तहसील में उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह को अध्यक्ष नामित किया गया है। नायब प्रभारी/तहसीलदार राज कपूर, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता चंद्र प्रताप और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी की प्रधानाचार्य रंजना इसके सदस्य हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि ये तहसील स्तरीय समितियां विद्यालयों द्वारा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई आधारभूत सूचनाओं और जियोलोकेशन का भौतिक सत्यापन करेंगी।
https://ift.tt/6KL3uHf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply