DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी के 3 जिलों में पारा 10°C से नीचे:उत्तरी-पश्चिमी हवा ने रात को बढ़ाई ठंड, वैज्ञानिक बोले- 16 नवंबर के बाद पड़ेगा कोहरा

उत्तर प्रदेश में सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार की रात कानपुर, इटावा और बरेली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, इटावा में 9.6 डिग्री और बरेली में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन तापमानों ने ठंड का वास्तविक अहसास करवाया, जिससे लोगों को रात में रजाई और गरम कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। उत्तर-पश्चिम की हवा ने बढ़ाया ठंड
आंचलिक मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज की थी। हालांकि, बृहस्पतिवार को इन पछुआ हवाओं की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। इसका असर यह होगा कि अब लगातार गिरते पारे में थोड़ी राहत मिलेगी। यानी, अगले कुछ दिनों तक तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना कम रहेगी। 16 नवंबर से पूरे प्रदेश में गिरने लगेगा पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो दिनों में प्रदेश के दिन और रात के तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद 16 नवंबर से गिरते पारे में कुछ दिनों के लिए ठहराव के संकेत हैं। यानी, सर्दी का असर जारी रहेगा लेकिन फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक अतुल ने कहा – किसानों और आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी तरह की वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों में महसूस किया जा रहा है। लेकिन जैसे-जैसे पछुआ हवाएं थमेंगी, वैसे-वैसे ठंड की तीव्रता में हल्की कमी आएगी। लेकिन दिसंबर के पहले सप्ताह तक कुछ जिलों का पारा 5-6 डिग्री जाने का संकेत दे रहा। 5 प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान बस्ती – 30 डिग्री बहराइच – 29.8 झांसी – 29.5 फुर्सतगंज – 29.1 गोरखपुर – 29 5 सबसे कम तापमान वाले जिले कानपुर 8.6 इटावा 9.2 बरेली 9.8 बाराबंकी 10


https://ift.tt/cfFkbSz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *