DniNews.Live

सड़क हादसे में बलिया के दो लोगों की मौत:सोनभद्र में दो ट्रेलरों की टक्कर में गई जान, परिजन राबर्ट्सगंज के लिए रवाना

सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बेल्थरा रोड के अवायां गांव निवासी रमेश चौधरी (32) का निधन हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उनके परिवार और क्षेत्र में दुख का माहौल है। यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात मुर्धवा-हाथीनाला जंगल मार्ग पर हुई, जहां दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन गहरे गड्ढे में जा गिरे। इस हादसे में बलिया के चितबड़ा निवासी चंदन कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में बेल्थरा रोड के रमेश चौधरी और राजस्थान के इमरान खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात ट्रामा सेंटर में रमेश चौधरी का निधन हो गया। रमेश चौधरी अवायां गांव के निवासी थे और अपने दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई अमलेश कन्नौजिया समाजवादी पार्टी के नेता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अमलेश कन्नौजिया परिजनों के साथ राबर्ट्सगंज के लिए रवाना हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जंगल के सुनसान मार्ग पर तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण दोनों ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हुई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *