उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कौशांबी पहुंचे। उन्होंने मंझनपुर नगर पालिका में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और विभिन्न प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। उपमुख्यमंत्री पूर्वाह्न 12 बजे समदा चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने शंख चौराहा का नामकरण और लोकार्पण किया। इसके बाद, वह मंझनपुर चौराहा पहुंचे और कलश चौराहा का नामकरण व उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम मौर्य ने मॉडल पार्क मंझनपुर में भगवान परशुराम, अवंतीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और संत गागडे महाराज की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply