शाहजहांपुर में दबंगों ने कानूनगो से हाथापाई की, VIDEO:मां बहन की गाली दी, जमीन की पैमाइश करने पर जान से मारने की धमकी
शाहजहांपुर में जमीन की पैमाइश करने गए कानूनगो से दबंगों ने हाथापाई की। उनका हाथ पकड़कर खींच लिया। मां-बहन की लागी दी। छड़ी से मारने की कोशिश की। वहां मौजूद युवक ने बीच बचाव किया। कानूनगो बोले, यह सरकारी काम है। लेकिन दबंग मानने को तैयार नहीं हुए। फाइल छीन कर जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें दबंग कानूनगो को घेर कर गाली गलौज कर रहे हैं। घटना सामने आने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना शुक्रवार शाम सदर तहसील क्षेत्र के शाहबाजनगर का है। दो तस्वीरें देखें… अब विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला शुक्रवार शाम सदर तहसील में तैनात कानूनगो महेश चंद्र शाहबाजनगर हल्के में सरकारी जमीन की पैमाइश करने गए थे। कानूनगो ने जब पक्की पैमाइश की तो वहां पर एक पक्ष के मोहनलाल, रिंकू और राजाराम अपने साथियों के साथ आ गए। वह पैमाइश का विरोध करने लगे। दरअसल, आरोपियों ने चकरोड की दस मीटर जमीन कब्जा कर रखी है। पैमाइश के दौरान दस मीटर जमीन को कानूनगो ने मुक्त कराया। जिससे नाराज दबंग आक्रोशित हो गए। कानूनगो से हाथापाई करने लगे। वह कुर्सी पर बैठे थे। एक दबंग ने जबरन उनके हाथ से फाइल छीन ली। दूसरा व्यक्ति उनके पास आया और जबरन उनको कुर्सी से खींचने लगा। इस दौरान उनके सहायक ने कानूनगो को बचाने का प्रयास किया तो दबंग उनको पीटने पर आमादा हो गए। कानूनगो उनको समझा रहे थे कि यह सरकारी काम है। इसके बाद भी दबंग मानने को तैयार नहीं थे। वह गाली दिए जा रहे थे। दरअसल, कानून गो एक पैर से दिव्यांग हैं। इसलिए वह एक छड़ी सहारे के लिए लेकर चलते हैं। दबंगों ने उनकी ही छड़ी को छीन लिया और उन्हें छड़ी से पीटने की कोशिश करने लगे। किसी तरह मामला शांत हुआ। कानूनगो और उनके सहायक वहां से लौट आए। उसके बाद कानूनगो को फोन पर भी दबंगो ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसको लेकर कानूनगो ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कानूनगो महेश ने बताया कि एसडीएम न्यायालय के आदेश पर वह सरकारी जमीन की पैमाइश करने गए थे। जमीन पर दबंगों का कब्जा है। जमीन खाली कराने पर वह मारपीट पर उतर आए थे। दबंगों ने ये भी नही सोचा कि हम एक पैर से दिव्यांग हैं। मेरा वर्ष 2018 में एक्सीडेंट हुआ था। तब मैं बरतारा में तैनात था। हादसे के बाद पैर में राॅड पड़ी थी। इस कारण अकेले जा नहीं पाते थे। तब सदर शाहबाजनगर में तबादला किया गया था। मेरे साथ एक सहायक रहता है जो हमे लाता ले जाता है । आरोपियों पर जल्द होगी कार्रवाई इस घटना के बाद शहर के लेखपालों और कानून गो में आक्रोश है। पीड़ित के साथ 15 से ज्यादा लेखपाल और कानून गो कार्रवाई की मांग करते हुए सदर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जांच की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है । एसडीएम संजय पांडेय ने बताया कि पैमाइश करने के दौरान कुछ लोगों ने अभद्रता की है। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई है। मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। इस मामले मे सख्त एक्शन लिया जाएगा। ……………………… ये खबर भी पढ़ें… देवबंद में अफगानी विदेश मंत्री की स्पीच कैंसिल, ढाई घंटे पहले रवाना हुए; छात्रों की भीड़ ने तोड़ा सुरक्षा घेरा यूपी के देवबंद में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की शनिवार को होने वाली स्पीच कैंसिल कर दी गई। वह तय समय से ढाई घंटे पहले ही यहां से रवाना हो गए। यहां उन्हें शाम 5 बजे तक रुकना था, लेकिन वह ढाई बजे ही रवाना हो गए। चर्चा है कि भीड़ की वजह से स्पीच कैंसिल की गई। हालांकि, इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/j62rlZS
Leave a Reply