DniNews.Live

उन्नाव में SBI के बैंक मैनेजर की मौत:इटावा में पोस्टिंग थी, छुट्‌टी लेकर आए थे घर, खाना खाने के बाद अचानक आने लगी उल्टी

उन्नाव में SBI के बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों पर संदेह जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। अटवाबैक गांव निवासी विजय किशोर (46) पुत्र अयोध्या प्रसाद इटावा जनपद के भरथना स्थित एसबीआई शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वह हाल ही में अपने घर आए हुए थे। परिवार के साथ भोजन करने के कुछ समय बाद ही उन्हें अचानक तेज उल्टी होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने घबराकर उन्हें तत्काल उन्नाव के जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस आकस्मिक मौत से परिवार में गहरा सदमा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि विजय किशोर को पहले किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी, जिससे उनकी मौत को लेकर संदेह उत्पन्न हो गया है। इसी कारण उन्होंने मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया। विजय किशोर अपने पीछे पत्नी सोनी देवी और एक बेटे छोड़ गए हैं। उनकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *