फर्रुखाबाद में जेसीबी से दफनाए गए मृत गोवंश:विकास मंच अध्यक्ष ने उठाया मुद्दा, पहले खुले में फेंका था
फर्रुखाबाद में मृत गोवंश को खुले में फेंकने का आरोप फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष ने लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी थी। बताया कटरी धर्मपुर स्थित गौशाला क्षेत्र में मृत गायों के शव खुले में डाले जा रहे थे। मामले में शनिवार को नगर पालिका द्वारा जेसीबी के माध्यम से मृत गोवंशों के शवों को भू समाधि दिलाई गई है। पहले नगर पालिका जेसीबी लोडर का उपयोग कर गड्ढे खोदकर मृत गोवंश को विधि-विधान से भू-समाधि देती थी। हालांकि, अब शवों को खुले में फेंका जा रहा था, जिससे उनकी दुर्दशा हो रही थी। इस लापरवाही के लिए नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराया गया है। बताया ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही भैयन मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट को डाला था वहीं अधिकारियों से भी बात की थी। उन्होंने प्रशासन से खुले में पड़े मृत गोवंश को तत्काल भू-समाधि देने का आग्रह किया, ताकि पर्यावरण और स्वच्छता पर कोई असर न पड़े। मामले में, शनिवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से मृत गायों को भू-समाधि दिलाई गई। उन्होंने बताया शनिवार को जेसीबी के माध्यम से मृत गोवंशों को भू समाधि दिलाई गई है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/9g7evfy
Leave a Reply