आगरा में अवैध पटाखा गोदाम पर पुलिस का छापा:बिना लाइसेंस के गोदाम में रखे थे पटाखे, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में बिना अनुमति से अधिक पटाखों के भंड़ारण पकड़ा गया है। पुलिस ने गोदाम से करीब 800 किलो अवैध आतिशबाजी जब्त की है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। इससे पहले सिकंदरा में भी भारी मात्रा में आतिशबाजी पकड़ी गई थी। दीपावली पर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को एसीपी हरीपर्वत अक्षय महादिक के नेतृत्व में पुलिस ने न्यू आगरा थाना क्षेत्र के अमर विहार में एक गोदाम पर छापा मारा। यहां पर गोदाम में अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडार मिला। मौके से आकाश और अंकुर नाम के दो युवकों को पकड़ा गया। इनके द्वारा त्योहार से पहले बाजार में सप्लाई करने के लिए गुप्त रूप से बड़ी संख्या में पटाखों का स्टॉक तैयार कर रहे थे। जांच में पता चला कि इनके पास किसी प्रकार का वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बरामद पटाखों को सील कर दिया गया और मौके की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
सिकंदरा में भी पकड़ी गई थी आतिशबाजी
एक दिन पहले पुलिस ने शास्त्रीपुरम में भी भारी मात्रा में अनुमति से अधिक आतिशबाजी को जब्त किया था। मोहम्मदपुर स्थित गोदाम में 2500 किलो आतिशबाजी मिली थी, जबकि लाइसेंस 1500 किलो का था। पुलिस ने सभी आतिशबाजी को जब्त कर लिया था।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/PgtuR0E