पति ने सुसाइड किया, पत्नी का शव घर में मिला:फिरोजाबाद में एक घंटे के अंदर दोनों की मौत, दो साल पहले शादी हुई थी
फिरोजाबाद में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। थोड़ी देर बाद पत्नी का शव घर में मिला। एक घंटे के अंदर पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। दरअसल, शनिवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में पति घर से निकला और दो किमी दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। शव लेकर घर पहुंचे तो देखा पत्नी बेसुध पड़ी मिली। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना मटसेना थान क्षेत्र के दबरई गांव का है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम दबरई गांव में पुष्पेंद्र (30) का घर है। पुष्पेंद्र खेती किसानी करते हैं। पुष्पेंद्र दो भाई हैं। छोटा भाई प्रमोद (25) चूड़ी बेचने का काम करता है। प्रमोद और पुष्पेंद्र दोनों अलग घर में रहते हैं। दो साल पहले प्रमोद की जसराना थाना क्षेत्र के पलिया बहत की रहने वाली निशा (22) से शादी हुई। शादी के बाद एक बेटी 4 महीने हुई। शनिवार सुबह किसी बात को लेकर प्रमोद का निशा से विवाद होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि भाई पुष्पेंद्र को बीच बचाव करने आना पड़ा। दोनों को समझाने के बाद मामला शांत हो गया। पुष्पेंद्र के जाने के बाद उनका भाई पत्नी को घर में बंद कर बाहर चला गया। घर से 2 किमी दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव क्षतिग्रस्त होने की वजह से पहचान में नहीं आ रहा था। थोड़ी देर में पुष्पेंद्र भी पहुंचे। उन्होंने मृतक के हाथ पर बने निशान से शक वस घर अपनी बहन को फोन किया। बहन से बोले-जल्दी से घर जाकर देखो प्रमोद कहां है। बहन बोली-काफी देर पहले भैया को बाहर जाते देखा था। इसके बाद पुष्पेंद्र ने कहा, यह मेरा भाई प्रमोद ही है। पुष्पेंद्र भाई का शव लेकर घर पहुंचे तो देखा भाई के घर का दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा खोल कर अंदर गए तो निशा भी बेसुध मिली। परिजन निशा को उठाकर अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। निशा के पिता बोले-देर रात तक बेटी से बात हुई देर रात तक बेटी से बात हुई थी मृतका के पिता श्रीकृष्ण ने बताया मेरी बेटी मेरे घर पर ही थी। शुक्रवार शाम ही मायके से ससुराल अच्छी खासी आई थी। रात को एक बजे तक हम लोगों की वीडियो काल पर बात हुई थी। उसके बाद पता नहीं चल सका कि आखिर क्या हुआ है। सुबह बेटे ने फोन किया तो बेटी की ननद ने बताया कि लड़ाई हो गई है। वह कुंडी लगाकर चले गए हैं। लेकिन बेटी की ननद ने कुंडी नहीं खोली। यदि कुंडी खोल देती तो विवाद कम हो जाता। मौत के बाद ससुराल में से किसी ने फोन नहीं किया। किसी अन्य व्यक्ति ने हमें जानकारी दी है। तब हमें जानकारी हुई है। दोनों की मौत हो गई है। भाई सौम्य ने बताया कि अक्सर बहन से बात होती थी। आज सुबह भी बहन का नंबर लगाया लेकिन काल नहीं उठा। उसके बाद मैंने उनकी ननद को फोन किया। वह जीजा जी के घर से 200 मीटर दूर अपने बड़े भाई के घर रहती हैं। मैंने उनसे दीदी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि तुम्हारे जीजा तो यहां नहीं हैं। दीदी अंदर हैं। जीजा बाहर से कुंडी लगाकर गए हैं। इसके बाद काल काट दी। इतनी बात हुई। उसके बाद किसी और ने फोन करके बताया कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई है। ……………………….. ये खबर भी पढ़ें… लड़के ने कलाई काटकर खून से भरी युवती की मांग:आगरा में घर से खींचकर ले गया, शादी पर अड़ा; बोला- ये मेरी बीवी आगरा में एक शख्स ने फिल्मी स्टाइल में खून से लड़की की मांग भर दी। शुक्रवार रात हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आ गया है। दरअसल, पिनाहट कस्बे में एक युवक जबरदस्ती युवती को घर में खींच ले गया। फिर उसने अपनी कलाई काटी और खून से उसकी मांग भर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सवाल किए तो जवाब मिला- मेरी बीवी है। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/2Ovm6is
Leave a Reply