DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल की तराना-आयुषी ने जीते गोल्ड मेडल:बाराबंकी में हुई प्रदेशीय कुराश प्रतियोगिता, मुरादाबाद मंडल का किया प्रतिनिधित्व

बाराबंकी में 10 से 12 नवंबर तक आयोजित 69वीं विद्यालय प्रदेशीय कुराश (एक प्रकार की कुश्ती) प्रतियोगिता में संभल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में हुई इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए संभल की तराना जहां और आयुषी सागर ने गोल्ड मेडल जीते। प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालिका वर्ग में डोली यादव ने 48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, बसंती देवी इंटर कॉलेज, रूस्तमपुर नियावाली की छात्रा आयुषी सागर ने 48+ किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। आयुषी सागर असलतपुर बिलारी निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री हैं। चंदावली इंटर कॉलेज, भारतल सिरसी की छात्रा तराना जहां ने 70+ किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। तराना इरफान की पुत्री हैं। कोच भोले सिंह त्यागी ने बताया कि तराना और आयुषी अब सहारनपुर में होने वाली राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 18 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों के घर लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विजयपाल त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी और चंदावली इंटर कॉलेज के मैनेजर जयंत सिंह ने खिलाड़ियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। अब जानिए क्या है कुराश कुराश उज्बेकिस्तान में प्रचलित एक प्रकार की जैकेट कुश्ती है। यह प्राचीन काल से प्रचलित है। यह खेल दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है। इसमें से एक हरे रंग की जैकेट और दूसरा नीले रंग की जैकेट पहनता है। इसका उद्देश्य एक-दूसरे को जमीन पर पटकने की कोशिश करना है। अगर पीछे की ओर फेंका जाए, तो जीत घोषित कर दी जाती है।


https://ift.tt/AHJuvE2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *