RSS ने कौशाम्बी में किया पथ संचलन:संगठन के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन
कौशाम्बी जिले की भरवारी नगर पालिका परिषद में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राधा कृष्ण मंदिर, केशव नगर वार्ड से शुरू हुआ। नगर के विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए स्वयंसेवकों ने राष्ट्र गौरव, राष्ट्रीय एकता, सनातन धर्म की रक्षा और आत्मरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक सुभाष ने मां भवानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मां भारती की सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयंसेवक में नई ऊर्जा और दायित्व का बोध करा रही है। राष्ट्र प्रेम और धर्म निष्ठा की भावना जागृत करना लक्ष्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025 में अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा। इसकी स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन की थी। वर्तमान में भारत सहित कई देशों में एक करोड़ से अधिक स्वयंसेवक मां भारती की सेवा के प्रति समर्पित हैं। संघ का लक्ष्य समाज में राष्ट्र प्रेम और धर्म निष्ठा की भावना जागृत करना है। पथ संचलन के दौरान क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष, पूर्वी क्षेत्र के केदार नाथ (जिला संचालक), वीरेंद्र केसरी (नगर संचालक), पी.पी. शर्मा (जिला समरसता प्रमुख), दिलीप (जिला प्रचारक), शिव प्रसाद, मणिशेखर (नगर कार्यवाह), जगदीश शिवहरे और विवेक जायसवाल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/cxXrDa3
Leave a Reply