लखनऊ में 24 घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार दिन और रात में बारिश के बाद आज सुबह से बादल छाए हैं। हल्की धूप भी है। पिछले दो दिन में 12.4 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा है। केवल 24 घंटे में अधिकतम तापमान 10.3 डिग्री कम हुआ। मौसम विभाग की तरफ से आज के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे। इसके चलते दिनभर मौसम खुशनुमा रहेगा। कल अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 10.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।19 मार्च को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस था। इससे शुक्रवार का तापमान 12.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का अंतर मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच में सिर्फ तीन डिग्री का अंतर रह गया। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा या सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 63 फीसदी दर्ज की गई। दिन में 18 मिलीमीटर बारिश लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में रिकॉर्ड की गई। दिन और रात का गिरेगा पारा उत्तर भारत में पश्चिम से आने वाली हवाओं का एक सिस्टम बन रहा है। इससे पाकिस्तान से पंजाब, राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश तक असर पड़ रहा। नीचे की हवाओं में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आसपास दो छोटे चक्रवाती सिस्टम बन रहे हैं। इसकी वजह से बादल छाए रहने के साथ में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने 21 मार्च तक प्रदेश में तेज आंधी 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आने के साथ में ओला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापामन में 7-9 डिग्री की गिरावट होगी। इसके बाद पारा 5-7 डिग्री धीरे-धीरे बढ़ेगा। इस बीच मौसम बदलने से पारा 28-32 डिग्री के बीच कई जगहों पर दर्ज किया जाएगा। न्यूनतम तापमान भी कई जगहों पर 12 से 14 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसमें भी 6-8 डिग्री तक की गिरावट होगी। वहीं, 20-26 मार्च तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। 27 मार्च से 2 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। देखिए कल की 5 तस्वीरें-

Leave a Reply