DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सांसद बोले- दहेज में वोट मांगेंगे, थाने में पिटे दरोगा-सिपाही, पिता के सामने डूबा बेटा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लखनऊ में पुलिस पर हमले से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर मेरठ में 22 दुकानों पर बुलडोजर एक्शन को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- लखनऊ के थाने में पुलिस पर हमला, दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मी घायल लखनऊ में शनिवार को पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ। सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में सफाईकर्मी की मौत मामले में हिरासत में लिए आरोपी को छोड़ने पर भीड़ आक्रोशित हो गई। थाने को घेर लिया। महिलाएं आगे थीं। इस हमले में दरोगा सहित 7 पुलिस वाले घायल हुए। मामला बिगड़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बवाल के बाद 9 लोगों को हिरासत में लिया गया। पढ़ें पूरी खबर 2- मेरठ में फूट-फूटकर रोए कारोबारी, बुलडोजर एक्शन पर बोले- अब कहां जाएंगे? मेरठ के शास्त्रीनगर में 35 साल पुराने कॉम्प्लेक्स में बनीं 22 दुकानें ढहाई गईं। बुलडोजर एक्शन से कारोबारी अपनी दुकानों के सामने बैठकर फूट-फूटकर रोने लगे। महिलाएं भावुक होकर बोलीं- मुझे आखिरी बार दुकान देख लेने दीजिए। कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई। कॉम्प्लेक्स 288 वर्ग मीटर में बना था। इसे 1990 में विनोद अरोड़ा ने पावर ऑफ अटॉर्नी का इस्तेमाल कर बनवाया था। पढ़ें पूरी खबर
3- योगी ने जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया; दिल्ली में राष्ट्रपति और PM से मिले नोएडा में सीएम योगी ने हेलिकॉप्टर से देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट को देखा। निर्माणाधीन एयरपोर्ट देखने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। योगी दो दिन के लिए दिल्ली प्रवास पर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्हें जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए निमंत्रण दिया। हालांकि, इसकी तारीख अभी तय नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
4- संतकबीरनगर में 2 साल की बच्ची के गले में फंसा क्लेचर, एक्स-रे में नहीं दिखा संतकबीरनगर में खेल-खेल में 2 साल की बच्ची ने क्लेचर मुंह में डाल लिया। क्लेचर गले में फंसने से सांस फूलने लगी तो बच्ची रोने लगी। मां ने देखा तो बच्ची के मुंह से खून निकल रहा था। आनन-फानन में पति-पत्नी बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। एक्स-रे में भी क्लेचर साफ नजर नहीं आया। सिर्फ क्लेचर में लगी कील ही दिख रही थी। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्लेचर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 5- ADM बच्चों का हाथ पकड़कर घर से लाए स्कूल, पूछा- मेरे जैसा अधिकारी बनोगे? शाहजहांपुर में ADM अरविंद कुमार, स्कूल में कम हाजिरी मिलने पर सिमरिया सहजपुर गांव पहुंच गए। जमीन पर बैठकर गांववालों को शिक्षा का महत्व बताया। इसके बाद ADM बच्चों के घर पहुंचे। 2 बच्चों की उंगली पकड़कर स्कूल आने लगे। यह देखकर दूसरे बच्चे भी उनके साथ चल दिए। करीब 20 बच्चों को एडीएम 100 मीटर दूर स्कूल लेकर गए। बच्चों से पहाड़ा सुना, गणित के सवाल हल करवाए। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- बलिया सांसद बोले- बिहार न हो तो यूपी के आधे लड़के कुंवारे रह जाएंगे, दहेज में मांगेगे वोट बलिया सांसद सनातन पांडेय ने कहा- बिहार का छपरा, आरा, सिवान न हो तो हमारे यहां के आधे से ज्यादा लड़के कुंवारे रह जाएंगे। हमारा तो रोटी और बेटी का संबंध है वहां से। इसी संबंध का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बलिया के लोग बिहार में “दहेज में वोट” मांगने जाएंगे ताकि गठबंधन की सरकार बन सके। उन्होंने कहा- योगी की ललकार अब कोई नहीं सुनेगा क्योंकि वह जातिवादी हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 7- 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, टांगकर ले गई लखनऊ पुलिस लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। ये लोग मंत्री से मुलाकात की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी, ‘ओम प्रकाश राजभर- केशव मौर्य इस्तीफा दो’ का नारा लगा रहे थे। हटाने की कोशिश में पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिसवालों ने अभ्यर्थियों को घसीटकर, टांगकर गाड़ी में बैठाया। इनको ईको गार्डन के पास ले जाकर छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर 8- गोंडा में बेटे के सामने पत्नी का गला रेता, 8 साल पहले की थी लव मैरिज गोंडा में शनिवार को 5 साल के बेटे के सामने पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर पर पहले हथौड़ा मारा, फिर उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद बेटे को ससुराल ले जाकर छोड़ा और फरार हो गया। बच्चे ने मामा को बताया तो मायके के लोग गए। वहां देखा तो बहन की खून से सनी हुई लाश फर्श पर पड़ी थी। महिला ने 8 साल पहले घर वालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। पढ़ें पूरी खबर
9- सुल्तानपुर में CMS बोले- योगी सरकार की अर्थी निकालो, हमारी और CMO की क्यों निकालोगे सुल्तानपुर में सौ शय्या बिरसिंहपुर सरकारी अस्पताल में दो दिनों से चल रहे आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर सीएमएस भड़क गए। उन्होंने कहा- CMS और CMO की अर्थी क्यों निकालेंगे? सरकार की अर्थी निकालो, योगी जी की निकालो! हमारी क्यों निकालते हो? दरअसल, वह प्रदर्शनकारियों की मांगों को जानने के लिए पहुंचे थे। दोनों की बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर 10- कानपुर में मां से एकतरफा प्यार में प्रेमी ने बेटे को मार डाला, पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा कानपुर में एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका के बच्चे की हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर आरोपी ने बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर घर के बाहर से उठा लिया। उसे एक किलोमीटर दूर पांडु नदी के पास ले गया, जहां गला दबाकर हत्या कर दी और शव वहीं फेंक दिया। शाम 5 बजे शव नदी से बरामद किया। रात करीब ढाई बजे पुलिस ने आरोपी शिव सक्सेना को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। पढ़ें पूरी खबर 11- मथुरा में वीकेंड पर 2.50 लाख श्रद्धालु पहुंचे, वृंदावन की गलियां पैक दिवाली के बाद वृंदावन में भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही। वीकेंड पर शनिवार को दो से ढाई लाख भक्त पहुंचे। रविवार सुबह तक भीड़ और बढ़ने की संभावना है। मंदिरों की तरफ जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से पैक हो गए हैं। बांके बिहारी, राधा बल्लभ, निधिवन, रंगनाथ जी, राधारमण मंदिर जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से भरे नजर आ रहे हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा। पढ़ें पूरी खबर 12- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- जनता ने आपकी वजह से वोट नहीं किया, गलतफहमी न पालो
प्रयागराज में BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा- यदि हमारे आपके दिमाग में ये है कि जनता ने हमें चुना है या हमारे कारण जनता ने वोट दिया है तो भईया ऐसी गलतफहमी में मत रहना। बहुत से लोग 2012 के पहले के हैं जिन्होंने वर्षों से कठिन तपस्या, त्याग और मेहनत की है। लेकिन 2012 के पहले पार्टी की क्या स्थिति थी.. हमें महज 16-17% वोट और 47 विधानसभा की सीटें यूपी में मिलती थी। पढ़ें पूरी खबर
13- गोरखपुर में पिता के सामने डूबा क्रिकेटर बेटा, बोले- हाथ स्लिप हो गया गोरखपुर में शनिवार सुबह गोर्रा नदी में नाव पलटने से एक किशोर लापता हो गया। पिता ने डूबते हुए बेटे को बचाने की कोशिश की। लेकिन उसका हाथ छूट गया। एसडीआरएफ किशोर की तलाश में लगी है। बताया जा रहा नाविक नशे में था। ग्रामीणों ने सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। सवार 8 लोगों में से 3 बच्चे थे। लापता किशोर, वडोदरा में पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस करता था। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है… 14- मृत समझकर नदी में बहाया, 13 साल बाद जीवित लौटा युवक बुलंदशहर में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह एक घटना सामने आई है। 13 साल पहले सांप काटने से एक किशोर की मौत हो गई थी। घरवालों ने 13 साल के किशोर के शव को नदी में प्रवाहित कर दिया था। लेकिन शनिवार को वह जीवित घर पहुंचा। उसे लेकर सपेरे बंगाली नाथ बाबा उसके घर पहुंचे। पूरा परिवार और गांव के लोग उसे देखते ही चौंक पड़े। पढ़ें पूरी खबर कल क्या है खास 15- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गाजियाबाद में करेंगी यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करेंगी। सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…


https://ift.tt/UvYShb1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *