सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की 4 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी:दीपावली पर बिकने वाले 600 किलो अखाद्य खिलौने जब्त किए, 11 सैंपल लिए

सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 4 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। बिहारीगढ़ क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जबकि शहर में प्रतिबंधित रंगों को मिलाकर तैयार की जा रहे खिलौनों को जब्त किया है। चारों प्रतिष्ठानों से 11 सैंपल लिए है। फैक्ट्री से 600 किलो मिलावटी खिलौने जब्त किए है। सभी को सील कर दिया है। जिनकी कीमत करीब 37 हजार रुपए है। थाना बिहारीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जेसवाल स्वीट्स से रंगीन चीनी से बनाए जा रहे खिलौनों को जब्त किया। जबकि गोयल स्वीट्स से मावे के नमूने लिए। कांबोज डेयरी से मावे और पनीर के सैंपल लिए। वहीं, थाना मंडी क्षेत्र की सम्राट विक्रम कॉलोनी में चल रही खिलौना और पतासे बनाने की फैक्ट्री पर टीम ने छापेमारी की। फैक्ट्री घर में चलाई जा रही है। एसीएफ-2 मनोज वर्मा ने बताया कि सम्राट विक्रम कॉलोनी में घर में ही फैक्ट्री चल रही है। जिसमे अखाद्य रंगों को मिलाकर खिलौनों को तैयार किया जा रहा था। जैसे ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची। उन्होंने फैक्ट्री में रखे करीब 600 किलो मिलावटी खिलौनों को जब्त किया। यहां से टीम ने 5 सैंपल लिए है। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया। खिलौनों को डब्बों में पैक कराकर सील कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में मंडलीय अधिकारी एसीएफ-1 अशोक शर्मा, एसीएफ-2 मनोज वर्मा, मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला, एफएसओ जवाहर लाल, कुलदीप तिवारी, सुमनपाल और अमित सिंह मौजूद रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/sfTpeBX