कन्नौज में मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई:सपा कार्यालय पर नेताओं ने हवन-पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की
कन्नौज में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया, जहां स्थानीय नेताओं ने हवन-पूजन कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरुआत हवन पूजन के साथ हुई। इसके बाद नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के जीवन और उनके संस्मरणों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। पार्टी जिलाध्यक्ष कलीम खान और पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव के विशाल व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। सैफई जैसे छोटे से गाँव से निकलकर उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और मजदूर, किसान, नौजवान तथा महिलाओं को उनके हक और सम्मान दिलाने के लिए कई कार्य किए। नेताओं ने मंडल आंदोलन में उनकी सकारात्मक भागीदारी का उल्लेख किया, जिससे पिछड़ों को उनका अधिकार मिला। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को रोकने और रक्षा मंत्री रहते हुए शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पहुँचाकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने जैसे महत्वपूर्ण फैसलों का भी जिक्र किया। नेताजी ने अपने जीवनकाल में ऐसे अनेक निर्णय लेकर वंचित और शोषित वर्ग के जीवन को सुगम बनाया। कार्यक्रम को जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी, सपा नेता जय कुमार तिवारी, मनोज दीक्षित, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पी.पी. सिंह, यश कुमार दोहरे, अनिल पाल, कुक्कू चौहान, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, जिला महासचिव रामसेवक राजपूत, रामशंकर लोधी और श्याम सिंह यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रजनीकांत यादव, विवेक पाल, योगेश शर्मा, गणेश द्विवेदी, राकेश कठेरिया, राजेश पाल, नितिन यादव, बंटी शर्मा, संतोष यादव, सुनील दिवाकर, रवि यादव, बजरंग सिंह, मुकुट सिंह यादव, कामरान खान और जीशान वारसी सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/02Ryl1m
Leave a Reply