गोंडा सहित पूरे देश में आज शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। तो वहीं जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की है सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। ईद उल फितर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिले की 367 मस्जिदों और 278 ईदगाहों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती गई। कुछ ईदगाहों और मस्जिदों के अंदर हल्के जल भराव होने से नमाज पढ़ने में लोगों को दिक्कतें हुई है लोग दूर-दूर नमाज़ पढ़े हैं। गोंडा शहर की पटेल नगर ईदगाह में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, उपजिलाधिकारी सदर और सिटी मजिस्ट्रेट सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने यहां नमाज पढ़ी। जिले के अन्य स्थानों पर भी सीओ, मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्षों की मौजूदगी में ईद की नमाज संपन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी है। जिला प्रशासन ने ईद उल फितर के अवसर पर सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट न करने की अपील की थी, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो। 5 तस्वीरें देखिए…
गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गोंडा में आज सभी मस्जिदों पर ईद उल फितर की नमाज पढ़ी जा रही है। कई जगहों पर नमाज हो गई है गोंडा शहर में स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने हम लोगों की मौजूदगी में ईद उल फितर की नमाज पढ़ कर एक दूसरे को गले मिलकर ईद उल अजहा की बधाई दी है। ईद की नमाज से पहले ही सभी धर्म गुरुओं के साथ हम लोगों ने एक बैठक करके सभी लोगों को निर्देश दिए थे। कि सकुशल ढंग से नमाज पढ़कर के त्यौहार मनाया जाए किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। वही गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गोंडा में आज सभी मस्जिदों पर ईद उल फितर की नमाज पढ़ी जा रही है। कई जगहों पर नमाज हो गई है गोंडा शहर में स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने हम लोगों की मौजूदगी में ईद उल फितर की नमाज पढ़ कर एक दूसरे को गले मिलकर ईद उल अजहा की बधाई दी है। ईद की नमाज से पहले ही सभी धर्म गुरुओं के साथ हम लोगों ने एक बैठक करके सभी लोगों को निर्देश दिए थे। कि सकुशल ढंग से नमाज पढ़कर के त्यौहार मनाया जाए किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।

Leave a Reply