DniNews.Live

130 फीट ऊंचाई से कूदकर सिर फटा, 9 हड्डी टूटीं:ज्योतिषाचार्य की मौत का मामला, मां की मौत का बिसरा FSL लैब भेजा जाएगा

गाजियाबाद में 42 साल के ज्योतिषाचार्य ने 19 मार्च को 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस जब जांच करने फ्लैट के अंदर पहुंची, तो वहां उसकी 70 साल की मां की लाश पड़ी थी। लाश 2-3 दिन पुरानी थी। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों और रिश्तेदारों को सौंप दिए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि ज्योतिषाचार्य की मौत हार्ड इंजरी से हुई, सिर फट चुका था। चेस्ट भी फट गई। पूरे शरीर पर सिर, गर्दन और दोनों पैरों समेत 9 हड्‌डी टूट गईं। जबकि उनकी मां की मौत के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस ने बिसरा सुरक्षा प्रजव करते करते हुए अब फोरेंसिक लैब भेजेगी। ज्योतिषाचार्य की मौत का पूरा मामला जानिए गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में महागुणपुरम सोसाइटी में विनायक टॉवर है। यहां 42 साल के राजवीर सिंह ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट नंबर-028 में रहते थे, वह ज्योतिषी रहे। काम ज्यादा नहीं चलने पर वह इन दिनों यूट्यूब पर कंटेंट पोस्ट करता था। पुलिस ने बताया कि 3 दिन से घर में बंद था। उसकी पत्नी और 10 साल का बेटा अलग रह रहे हैं। रात के 10 बजे तक भी पत्नी नहीं पहुंची, जिसमें पुलिस ने सोसायटियों के रहने वाले लोगों से पूछा कि दोनों लोगों की मौत के कारण क्या हैं। सोसायटी में यह भी चर्चा है कि कहीं मां की हत्या तो नहीं कर दी, लेकिन फिर आखिर बेटे ने सुसाइड क्यों किया। फिलहाल आज पोस्टमार्टम से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 80 से 90 लाख का फ्लैट राजवीर सिंह की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। ज्योतिषाचार्य की पत्नी किरण क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहती हैं और उनका एक 10 साल का बेटा भी है। सोायटी के लोगों ने पुलिस को बताया कि राजवीर ही घर में आते जाते थे, उनकी मां नहीं दिखाई देती थी। पत्नी से भी लंबे समय से विवाद बताया गया है। ऐसे में पुलिस पत्नी से पूरे पारिवारिक विवाद का कारण जानना चाह रही है। पुलिस मां की मौत के कारणों और राजवीर सिंह की आत्महत्या के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। पत्नी बीच बीच में आती थी राजवीर की पत्नी नोएडा बॉर्डर पर क्रॉसिंग रिपब्लिक नाम की जगह पर गोर की एक सोसाइडी में रहती रहीं हैं, इस सोसाइटी के वन बीएचके फ्लैट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। पत्नी टू-बीएचके फ्लैट में अपने बेटे के साथ रहती है। राजवीर के गिरने की खबर मिलते ही पत्नी अस्पताल पहुंचीं। पत्नी से पुलिस ने पूरा मामला जाना। पति की मौत के बाद किरण ने पुलिस को बताया कि मेरी 17 मार्च को आखिरी बार मोबाइल पर बात हुई थी। मैं बेटे के साथ अलग रह रही हूं। बीच बीच में पति के फ्लैट पर चली जाती थी। लेकिन वह मिलने नहीं आते थे। बेटे का हालचाल भी पूछ लिया करते थे। मां की मौत नेचरल होना मान रही पुलिस किरण ने पुलिस को बताया कि मेरी पति राजवीर से 17 मार्च को आखिरी बार बात हुई थी। पत्नी ने यह भी बताया का कि चार-पांच महीने से पति का काम ठीक नहीं चल रहा था और इसी वजह से कुछ समय से तनाव में थे। पति और पत्नी में अनबन रहती थी, इसलिए पत्नी अपने बेटे के साथ अकेले फ्लैट पर दूसरी जगह रहती है। पुलिस राजवीर की मां की मौत को नेचरल मान रही है, शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। फिर भी बिसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जिससे पता चले की कोई हल्का जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि पोस्मार्टम रिपोर्ट में ज्योतिषाचार्य की 9 जगह से हड्‌डी टूटी हुई हैं। करीब 130 फीट ऊंचाई से सुसाइड किया। सिर भी फट चुका था। वहीं उनकी मौत के मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता नहीं चल सका। मां की मौत सामान्य हो सकती है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *