प्रयागराज–मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर कोदहूं गांव के पास शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिविल लाइन्स डिपो की रोडवेज बस खड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल लाइन्स डिपो की बस (UP 70/QT 3038) करीब 35 यात्रियों को लेकर प्रयागराज से टांडा जा रही थी। कोदहूं गांव के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक गंभीर घायल को सीएचसी सतहरिया रेफर किया गया है। इस हादसे में बस चालक सतीश गुप्ता (45) निवासी बनुआडीह, थाना शाहगंज, जौनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घायलों में राकेश कुमार (48) निवासी शकापुर, थाना सुजानगंज, जौनपुर और मयंक सिंह (30) सहित अन्य यात्री शामिल हैं। तस्वीरें देखने के लिए यहां से गुजर जाइए

Leave a Reply