DniNews.Live

बदायूं में सांसद-राज्यमंत्री के बीच विकास को लेकर जुबानी जंग:धर्मेंद्र यादव के आरोपों पर बीएल वर्मा बोले- सपा सांसद को विकास देखकर शर्मिंदगी होगी

बदायूं में आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव के बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शुक्रवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद को बदायूं का वर्तमान विकास देखकर शर्मिंदगी होगी। बीएल वर्मा वीरांगना अवंतिबाई लोधी के बलिदान दिवस पर लोधी छात्रावास पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्रेन अप्रैल से शुरू हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपाइयों ने बदायूं को खोखला करने का काम किया था। उन्होंने मौजूदा विकास कार्यों का जिक्र किया: बीएल वर्मा ने सपा सांसद को सलाह दी कि वे खुद आकर इन विकास कार्यों को देखें। सपा सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना इससे पहले गुरुवार को बदायूं पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बदायूं को बद से बदतर कर दिया है, सभी विकास कार्य रुके हुए हैं और शहर को बर्बाद करने के षड्यंत्र हो रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *