DniNews.Live

ईदगाह कमेटी सदस्य बोले- देश का मुसलमान ईरान के साथ:ईदगाह पर दुआ और भाईचारा, ईरान विवाद पर संयम की अपील

शाहजहांपुर में ईदगाह से लेकर जामा मस्जिद तक मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने हाथ उठाकर देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। ईदगाह कमेटी के सदस्य सैय्यद कासिम रजा ने कहा, “देश का मुसलमान ईरान के साथ है, और सभी को संयम बरतते हुए भाईचारे के साथ ईद मनानी चाहिए।” उन्होंने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरी दुनिया में खुशहाली के लिए दुआ की गई। ईरान विवाद पर संयम बरतने की अपील सैय्यद कासिम रजा ने बताया कि ईरान में चल रही जंग को लेकर सभी से संयम बरतने की अपील की गई। उन्होंने कहा, “हमने राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है कि जंग को बंद कराया जाए, ताकि दुनिया में संकट कम हों और तेल-गैस की कीमतों में बढ़ोतरी न हो। देशवासियों से अपील है कि आपसी भाईचारा बनाए रखें।” प्रशासन और नेताओं ने दी व्यवस्था और शुभकामनाएं ईदगाह में नमाज से पहले नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया और साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने नमाज के बाद लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के चचेरे भाई और सपा वरिष्ठ नेता कुंवर जयेश प्रसाद, एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी भी ड्यूटी के दौरान लोगों को ईद की शुभकामनाएं दे रहे थे। भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि शाहजहांपुर में मुस्लिम और हिंदू समाज के लोग अपने-अपने त्योहार भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मना रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाते हुए सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाते हैं।”

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *