पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा:नशीला पदार्थ मिली मिठाई खिला देते थे, एक वृद्ध की चली गई थी जान

कानपुर पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के एक सदस्य को अरेस्ट कर लिया। आरोपी लोगों को मिठाई खिलाकर बेहोश कर देता था। फिर सामान और पैसे लूटकर भाग जाता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी कर रही है। आरोपी ने एक वृद्ध को मिठाई खिलाई थी। जिनकी मौत हो गई थी। यह था पूरा घटनाक्रम
बांदा जनपद के गिरवां सौता स्योढ़ा निवासी 60 वर्षीय विजय करन वर्मा लखनऊ में एक निजी स्कूल में कर्मचरी थे। बीती 25 सितंबर को वह बेटे की सगाई में शामिल होने के लिए लखनऊ से कपड़े व अन्य सामान लेकर गांव आने के लिए चले थे। कानुपर पहुंचने पर जहरखुरानियों ने उन्हें अपना शिकार बनाकर उनसे लूटपाट की और विजय करन को श्याम नगर स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर छोड़कर भाग गये थे। अगले दिन 26 सितंबर को चकेरी पुलिस ने विजय करन को हैलट में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने विजय करन के बेटे अमर की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम की जांच के आधार पर एक आरोपी को श्याम नगर स्थित शताब्दी उद्यान वाली सड़क से गिरफ्तार किया। मिठाई खिलाकर लोगों को बनाते थे शिकार
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कौशांबी के ग्राम धुमाई अजुआ निवासी सुशील कुमार अग्रहरि बताया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह वर्तमान में सेनपश्चिम पारा के मनोहर विहार में किराये के मकान में रहता है और प्राइवेट कार चलाता है। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी गोपाल नगर निवासी महेश द्विवेदी के साथ मिलकर यात्रियों को झकरकटी बस अड्डे से पकड़ते हैं। फिर उनके स्थान छोड़ने के बहाने कार में बैठाते हैं। फिर उन्हें मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर शिकार बनाते हैं। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद उनसे लूटपाट कर उन्हें सुनसान जगह देखकर छोडकर भाग जाते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पास से मृतक विजय करन का बैग और उनके कागजात भी बरामद किए हैं। उसके खिलाफ फजलगंज, नौबस्ता फतेहपुर के कल्याणपुर थाने और कौशांबी के सैनी थाने में अपहरण, पॉक्सो, चोरी, रेप, एससी एसटी व विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजकर उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/x2umdci