लखनऊ में एक युवक को होटल मिलने बुलाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए गए। मना करने पर गिराकर लातों से मारा-पीटा गया। उसके 35 हजार रुपए लूट लिए गए। युवक का आरोपियों से ग्राइंडर ऐप पर परिचय हुआ था, जिसके बाद दोस्ती की थी। बीकेटी निवासी पीड़ित युवक ने होटल संचालक समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक के अनुसार, उसकी पहचान ग्राइंडर ऐप के माध्यम से अलीगंज निवासी अभिषेक वर्मा से हुई थी। युवक के पहुंचते ही 3 और लोगों को बुलाया अभिषेक बीकेटी क्षेत्र में जीसीआरजी कॉलेज के पास स्थित होटल गैलेक्सी में कार्यरत है। गुरुवार को अभिषेक ने युवक को होटल में मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि कमरे में पहुंचते ही अभिषेक ने अपने तीन साथियों राजन कश्यप, रिशु कश्यप और शिवम सिंह को बुला लिया। चारों ने मिलकर युवक के साथ गाली-गलौज की और जबरन उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद, आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल से 10 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। साथ ही, उसके डेबिट कार्ड से 25 हजार रुपए भी निकाल लिए। मारपीट के बाद होटल से भगा दिया पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसे होटल से भगा दिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। ———————– ये खबर भी पढ़िए- ग्राइंडर ऐप से फंसाकर युवाओं को लूटने वाला गैंग एक्टिव : विदेश तक नेटवर्क लखनऊ में ग्राइंडर (Grindr) डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 16 मार्च को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। (पूरी खबर पढ़िए)

Leave a Reply