DniNews.Live

मथुरा में राष्ट्रपति आज गिरिराज जी का दर्शन करेंगी:गोल्फ कार्ट से परिक्रमा करने जाएंगी, कल संत प्रेमानंद महाराज से की थी मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा में हैं। उनके प्रवास का आज अंतिम दिन है। सुबह वृंदावन के रेडिसन होटल से वह गोवर्धन पहुंची। वह गोल्फ कार्ट से गोवर्धन की परिक्रमा कर रही हैं। परिक्रमा करने के बाद वह दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का दर्शन करेंगी। वहां पर उनका दूध से अभिषेक और प्रसाद अर्पित करेंगी। यहां से पूजा अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति गोल्फ कार्ट से परिवार संग 21 किलोमीटर की परिक्रमा करेंगी। उसके बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू, यूपी के 3 दिन के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। फिर शाम को मथुरा पहुंचीं। शुक्रवार सुबह में प्रेमानंदजी से उनके आश्रम जाकर मुलाकात की। संत प्रेमानंद ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। आश्रम में राष्ट्रपति का संतों ने माला-चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। राष्ट्रपति ने प्रेमानंदजी को जन्मदिन की भी बधाई दी। गुरुवार यानी 19 मार्च को उनका 56वां जन्मदिन था। राष्ट्रपति मुर्मू का मथुरा का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह पिछले साल 25 सितंबर को आई थीं। तब बांके बिहारी के दर्शन किए थे। 4 तस्वीरें देखिए- गोवर्धन जाने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू स्वतंत्र भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। जो गोवर्धन जाएंगी। गिरिराज जी की नगरी गोवर्धन में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर खास तैयारी की गई है। पूरे गोवर्धन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। तिराहा चौराहा पर रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का रंग बिरंगे फूली से शृंगार किया गया है। राष्ट्र्पति के मथुरा दौरे से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *