संभल में महिलाओं ने डांडिया नाइट और करवाचौथ मनाया:सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं हुईं शामिल, रंगारंग कार्यक्रम किए प्रस्तुत

संभल में गुरुवार को विभिन्न सामाजिक महिला संस्थाओं की पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक निजी होटल में डांडिया नाइट और करवा चौथ पर्व का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मिलकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष नीरू चाहल, शैली भारद्वाज और रूपाली ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद नीरू चाहल ने पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध धुनुची नृत्य की प्रस्तुति दी। मां दुर्गा की आरती के उपरांत सोनिया अग्रवाल ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डांडिया डांस, हाउजी और कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। इस आयोजन का विशेष आकर्षण करवा चौथ स्पेशल क्वीन अवॉर्ड रहा, जो प्रीति गुप्ता को प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष नीरू चाहल ने बताया कि महिलाओं ने मिलकर डांडिया और करवा चौथ पर्व को विशेष रूप से मनाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पारंपरिक धुनुची नृत्य की प्रस्तुति के लिए कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। उनका उद्देश्य हर त्योहार को आपसी प्रेम और एकता के साथ मनाना है। इस दौरान साधना अरोड़ा और उर्वशी वार्ष्णेय ने करवा चौथ थीम पर आधारित खेल और हास्य चुटकुले प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन श्वेता तिवारी ने किया। इस अवसर पर रानी मोंगिया, श्वेता सिंह, राधिका, रेखा, नेहा, रिया, दीपिका, रूपाली गुप्ता, रूही, बंदना, प्रियंका, शिल्पी, मोनिका, समता, अनीता, निदा, नाहिद, उषा, गायत्री, कंचन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/e7SRw1M