सपा कार्यालय में मनी कांशीराम की पुण्यतिथि:कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया
अमेठी के गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने इस मौके पर कहा कि कांशीराम ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को एकजुट कर सामाजिक समानता की नई दिशा दी। उन्होंने समाज के हर तबके को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने आगे कहा कि कांशीराम के विचार आज भी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में प्रेरक हैं। उन्होंने दोहराया कि समाजवादी पार्टी कांशीराम जैसे समाज सुधारकों के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित है, जिनके आदर्श समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश देते हैं। पार्टी प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक न्याय और समानता की जो मशाल जलाई थी, उसे समाजवादी पार्टी निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि समाज में समरसता और भाईचारे की स्थापना में निहित है। इस कार्यक्रम में राम सिंह (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मज़दूर सभा), मनीराम वर्मा, कमलेश यादव, दीपू तिवारी, के.डी. सरोज, हीरालाल, विशाल यादव, चंद्रशेखर यादव, रणवीर धनगर, शिवदर्शन, राम जियावन गुप्ता, और सी.पी. यादव सहित अनेक सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/pQ0JDj7
Leave a Reply