मेरठ के अफजलपुर पावटी में करंट से पति-पत्नी की मौत:नहाने के लिए पानी गर्म करते समय हुआ हादसा, अस्पताल में मृत घोषित

मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के अफजलपुर पावटी गांव में गुरुवार सुबह एक हादसा हुआ। नहाने के लिए पानी गर्म करते समय बिजली का करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद (40) और उनकी पत्नी रेखा (42) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रमोद एक प्राइवेट फैक्ट्री में ड्राइवर थे। गुरुवार सुबह वे नहाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म कर रहे थे। उन्होंने पानी गरम करने वाली रॉड बाल्टी में लगाई थी। जब पानी गर्म हो गया और प्रमोद ने रॉड हटाने का प्रयास किया, तो अचानक पानी में करंट उतर आया। प्रमोद को करंट लगता देख उनकी पत्नी रेखा उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गईं। दोनों पति-पत्नी को करंट लगने के बाद तुरंत सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानी थाना प्रभारी महेश सिंह राठौड़ ने घटना की पुष्टि की है। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया और तत्काल उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/B3qPdxA