सहारनपुर में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़:काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, एक बदमाश हुआ फरार

सहारनपुर में देर रात पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस को काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सकता। वहीं घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला थाना नागल क्षेत्र का है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बुधवार की देर रात थाना नागल पुलिस टीम ग्राम बेलड़ा जुनारदार से ग्राम पांडोली की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। पीछा करने पर बदमाशों ने फिर से पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस को काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी और वो घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस द्वारा कांबिंग की, लेकिन बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान उस्मान पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम पांडोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी नागल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश उस्मान पर थाना नागल में गोकशी और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/KzUY43I